Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सेलेना गोमेज संग रोमांस से परेशान हो गए थे चार्ली पुथ - Sabguru News
होम Entertainment सेलेना गोमेज संग रोमांस से परेशान हो गए थे चार्ली पुथ

सेलेना गोमेज संग रोमांस से परेशान हो गए थे चार्ली पुथ

0
सेलेना गोमेज संग रोमांस से परेशान हो गए थे चार्ली पुथ
Charlie Puth Claims Romance With Selena Gomez 'Really Messed him up'
Charlie Puth Claims Romance With Selena Gomez 'Really Messed him up'
Charlie Puth Claims Romance With Selena Gomez ‘Really Messed him up’

लॉस एंजेलिस। अमरीकी गायक चार्ली पुथ ने दावा किया है कि गायिका व अभिनेत्री सेलेना गोमेज के साथ डेटिंग ने उन्हें काफी परेशान कर दिया था। 26 वर्षीय गायक ने 2016 में गोमेज के साथ सफल गीत ‘वी डोंट टॉक एनीमोर’ में काम किया था।

‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार ‘बिलबोर्ड’ मैगजीन के साथ साक्षात्कार में पुथ ने स्वीकार किया कि उनके लिए सेलेना के साथ डेट करना कठिन रहा, क्योंकि सेलेना के दिमाग में कोई और था।

उन्होंने कहा कि यह मेरे जीवन के एक विशेष पल के बारे में है। जब कोई जो मेरे बहुत करीब था, वह अपनी ओर किसी और शख्स का ध्यान चाहता था। जब मुझे ये पता चला तब हमने इसे खत्म कर दिया।

उन्होंने आगे कहा कि यह अवधि बहुत छोटी थी, लेकिन बहुत प्रभावी और इसने मुझे काफी अव्यवस्थित कर दिया था।