Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
उड़ान भरने के बाद ताइवान में सैन्य हेलीकॉप्टर लापता - Sabguru News
होम World Other World News उड़ान भरने के बाद ताइवान में सैन्य हेलीकॉप्टर लापता

उड़ान भरने के बाद ताइवान में सैन्य हेलीकॉप्टर लापता

0
उड़ान भरने के बाद ताइवान में सैन्य हेलीकॉप्टर लापता
Military helicopter missing in Taiwan after flying
Military helicopter missing in Taiwan after flying
Military helicopter missing in Taiwan after flying

सबगुरु न्यूज़, ताइपे| पूर्वी ताइवान के ओरक्विडियाज द्वीप से उड़ान भरने के बाद एक सैन्य हेलीकॉप्टर लापता हो गया। इसमें छह लोग सवार थे। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, अमेरिका निर्मित ‘ब्लैक हॉक’ हेलीकॉप्टर आपातकालीन मेडिकल उड़ान पर था और ऐसा अंदेशा है कि यह विमान सोमवार रात को प्रशांत महासागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।हेलीकॉप्टर रात 11.09 बजे दक्षिणपूर्व ताइवान में स्थित तेतुंग शहर से ओरक्विडियाज पहुंचा और इसने रात 11.48 बजे यहां से उड़ान भरी लेकिन उड़ान भरने के तीन मिनट बाद ही इसका संपर्क टूट गया।

स्थानीय मीडिया ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया, हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी और अचानक ही यह समुद्र में जा गिरा।
इन प्रत्यक्षदर्शियों में से कुछ विमान में सवार लोगों के संबंधी हैं। बचाव कार्य जारी है।

विश्व से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो