Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सेंसक्स में 561 अंकों की भारी गिरावट - Sabguru News
होम Breaking सेंसक्स में 561 अंकों की भारी गिरावट

सेंसक्स में 561 अंकों की भारी गिरावट

0
सेंसक्स में 561 अंकों की भारी गिरावट
Sensex down 561 points in early trade
Sensex down 561 points in early trade
Sensex down 561 points in early trade

मुंबई : देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 561.22 अंकों की गिरावट के साथ 34,195.94 पर और निफ्टी 168.30 अंकों की गिरावट के साथ 10,498.25 पर बंद हुआ। इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स में 310 अंकों की गिरावट हुई थी और निफ्टी में 94 अंक की गिरावट दर्ज की गई थी।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 1003.38 अंकों की गिरावट के साथ 33,753.78 पर खुला और 561.22 अंकों या 1.61 फीसदी की गिरावट के साथ 34,195.94 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 34,521.01 के ऊपरी और 33,482.81 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 278.46 अंकों की गिरावट के साथ 16,281.09 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 389.72 अंकों की गिरावट के साथ 17,392.07 पर बंद हुआ।

HOT NEWS UPDATE: देखें इस वीडियो में नारियल पर लगा बम

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 371.4 अंकों की गिरावट के साथ 10,295.15 पर खुला और 168.30 अंकों या 1.58 फीसदी की गिरावट के साथ 10,498.25 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,594.15 के ऊपरी और 10,276.30 के निचले स्तर को छुआ।

HOT NEWS UPDATE: ऐसी फिल्में जो बनने के बाद भी रिलीज़ ही नहीं हुई जाने इस वीडियो में

बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में गिरावट रही। सूचना प्रौद्योगिकी (2.80 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (2.68 फीसदी), प्रौद्योगिकी (2.51 फीसदी), रियल्टी (2.08 फीसदी) और औद्योगिक (2.07 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट रही।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE