Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
टेक्सास स्थित घर को बेच रही हैं सेलेना गोमेज - Sabguru News
होम Entertainment टेक्सास स्थित घर को बेच रही हैं सेलेना गोमेज

टेक्सास स्थित घर को बेच रही हैं सेलेना गोमेज

0
टेक्सास स्थित घर को बेच रही हैं सेलेना गोमेज
Singer Selena Gomez Looking to Sell Texas Mansion Again
Singer Selena Gomez Looking to Sell Texas Mansion Again
Singer Selena Gomez Looking to Sell Texas Mansion Again

ऑस्टिन। गायिका व अभिनेत्री सेलेना गोमेज टेक्सास में स्थित अपने पांच बेडरूम वाले घर को करीब 30 लाख डॉलर में बेच रही हैं। शोहरत हासिल करने के बाद से अक्सर बातचीत के दौरान उन्होंने इस बात पर गर्व जताया है कि वह टेक्सास से हैं। उन्होंने कहा था कि जब भी मौका मिलता है, वह अपने पुराने घर जाती हैं।

गोमेज अब टेक्सास में अपनी सबसे महंगी संपत्ति को बेचने की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने अपने पांच बेडरूम और छह बाथरूम वाले घर को 29 लाख डॉलर में बेचने का फैसला किया है।

गोमेज (25) के इस घर में स्विमिंग पूल, निजी सिनेमा और आठ कारों की पार्किं ग क्षमता वाला गैराज भी है। गोमेज ने यह घर 2015 में खरीदा था।