Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
14 साल बाद फिर से बड़े परदे पर वापसी को तैयार सलमान की भाभी, पहचानना है मुश्किल - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood 14 साल बाद फिर से बड़े परदे पर वापसी को तैयार सलमान की भाभी, पहचानना है मुश्किल

14 साल बाद फिर से बड़े परदे पर वापसी को तैयार सलमान की भाभी, पहचानना है मुश्किल

0
14 साल बाद फिर से बड़े परदे पर वापसी को तैयार सलमान की भाभी, पहचानना है मुश्किल
Salman's sister-in-law, ready to return to the big screen again after 14 years, is hard to recognize
Salman's sister-in-law, ready to return to the big screen again after 14 years, is hard to recognize

Salman’s sister-in-law, ready to return to the big screen again after 14 years, is hard to recognize

सबगुरु न्यूज़| हम आपके हैं कौन टीवी पर अक्सर आती रहती है| अपने समय की ब्लॉकबस्टर हिट रही इस फिल्म का एक-एक किरदार आज भी दर्शकों के जेहन में बसा है| सलमान और माधुरी की केमिस्ट्री के अलावा इस फिल्म में अपनी छोटी सी भूमिका से सबकी चहेती बनीं थीं रेणुका शहाणे| खबर है कि अब 14 साल बाद रेणुका फिर बड़े परदे पर वापसी को तैयार हैं| किरदार इस बार भी बहुत प्यारा है, लेकिन लुक को देखकर शायद ही आप यकीन कर पाएं कि ये सलमान की वही भाभी हैं, जिन्हें आपने हम आपके हैं कौन में देखा था|

रेणुका फिल्म ‘3 स्‍टोरीज’ से बड़े परदे पर वापसी कर रही है| हाल ही में रिलीज हुए इसके ट्रेलर में वह एकदम अलग नजर आ रही हैं| सफेद बॉयकट बालों में इस फिल्म में वह एक उम्रदराज लेकिन कॉमिक किरदार निभाने वाली हैं| फिल्म 9 मार्च को रिलीज होनी है| फिल्म में रेणुका शहाणे के अलावा पुलकित सम्राट, ऋचा चड्डा और शर्मन जोशी भी मुख्य भूमिका में हैं|

ट्रेलर रिलीज के मौके पर दिए इंटरव्यू में रेणुका ने बताया था कि अब उनके बच्चे बड़े हो रहे हैं, इसलिए अब वह फिल्मों के लिए पूरा वक्त निकालेंगी और ज्यादा फिल्मों में नजर आएंगी|

इससे पहले रेणुका साल 2004 में फिल्म ‘दिल ने जिसे अपना कहा’ में नजर आई थीं| अब 3 स्टोरीज के अलावा रेणुका एक मराठी फिल्म बकेट लिस्ट भी कर रही हैं| इसमें वह 23 साल बाद माधुरी दीक्षित के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी|

कुछ दिन पहले ही रेणुका दीपिका पादुकोण के साथ भी एक एड में दिखाई दी थीं| वैसे वो फेसबुक पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी राय तमाम मुद्दों पर जाहिर करती रहती हैं|

बॉलीवुड से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें

VIDEO राशिफल 2018 पूरे वर्ष का राशिफल एक साथ || ग्रह नक्षत्रों का बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो