Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कांगडॉन का निधन - Sabguru News
होम Sports Cricket न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कांगडॉन का निधन

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कांगडॉन का निधन

0
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कांगडॉन का निधन
Former New Zealand test cricket captain bevan congdon dies
Former New Zealand test cricket captain bevan congdon dies
Former New Zealand test cricket captain bevan congdon dies

वेलिंग्टन। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को आस्ट्रेलिया पर पहली टेस्ट जीत दिलाने वाले पूर्व कप्तान बेवन कांगडॉन का निधन हो गया। वह 79 साल के थे। न्यूजीलैंड के लिए 61 टेस्ट खेलने वाले कांगडॉन काफी समय से बीमार थे। 11 फरवरी को उनका 80वां जन्मदिन था।

कांगडॉन ने 1965 में टेस्ट पदार्पण किया था। वह 13 साल तक अपने देश के लिए खेले और सात शतकों की मदद से कुल 3448 रन बनाए। कांगडॉन ने 17 टेस्ट मैचों में कीवी टीम की कप्तानी की। इनमें से सिर्फ एक में कीवी टीम को जीत मिली लेकिन वह जीत ऐतिहासिक थी।

मार्च 1974 में क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने आस्ट्रेलिया को हराते हुए उसके खिलाफ पहली जीत दर्ज की। कांगडॉन एक बेहतरीन ऑलराउंडर थे। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 59 विकेट भी लिए हैं।

वनडे क्रिकेट में भी कांगडॉन का रिकार्ड काफी सराहनीय रहा है। 11 वनडे मैचों में कांगडॉन ने उन्होंने इन मैचों में दो अर्धशतक और एक शतक लगाया और 338 रन बनाए। कांगडॉन की पहचान न्यूजीलैंड के सर्वकालिक महान हरफनमौला खिलाड़ियों में से एक रूप में रही है।