Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कर्नाटक में पूर्व भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार में कीर्तिमान स्थापित किए : राहुल गांधी - Sabguru News
होम Karnataka Bengaluru कर्नाटक में पूर्व भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार में कीर्तिमान स्थापित किए : राहुल गांधी

कर्नाटक में पूर्व भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार में कीर्तिमान स्थापित किए : राहुल गांधी

0
कर्नाटक में पूर्व भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार में कीर्तिमान स्थापित किए : राहुल गांधी
Previous BJP government in Karnataka broke graft records : Rahul Gandhi
Previous BJP government in Karnataka broke graft records : Rahul Gandhi
Previous BJP government in Karnataka broke graft records : Rahul Gandhi

होसपेट(कर्नाटक)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी  पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में भाजपा की पिछली सरकार ने भ्रष्टाचार में कीर्तिमान स्थापित किया है। पिछली सरकार के दौरान कई घोटाले हुए।

कर्नाटक के बेल्लारी जिला स्थित होसपेट में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार की बात करते हैं और यह भूल जाते हैं कि बीएस येदियुरप्पा की अगुवाई में भाजपा सरकार ने यहां भ्रष्टाचार में कीर्तिमान स्थापित किया है। यहां जमीन व खनन घोटाले हुए हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष येदियुरप्पा 2008 से लेकर 2011 तक प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। जमीन घोटाले में संलिप्तता के आरोप में उनको मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़नी पड़ी थी।

राहुल गांधी कर्नाटक के चार दिन के दौरे पर हैं। यहां अप्रेल-मई में विधानसभा चुनाव होने वाला है। दिसंबर में कांग्रेस की कमान संभालने के बाद राहुल गांधी का यह प्रदेश का पहला दौरा है।

उन्होंने बेल्लारी से पार्टी के चुनावी अभियान का आगाज किया। बेल्लारी लोकसभा चुनाव में उनकी मां व पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 1999 में भारतीय जनता पार्टी की नेता सुषमा स्वराज को शिकस्त दी थी।

उन्होंने दावा किया कि सिद्धारमैया की अगुवाई में प्रदेश सरकार ने स्वच्छ प्रशासन दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हमें सिद्धारमैया सरकार पर गर्व है, जिसने स्वच्छ प्रशासन दिया है। जब हम आगे फिर सत्ता में आएंगे तो हम इससे दोगुना काम करेंगे।

राहुल ने कहा कि हालांकि कांग्रेस पार्टी यह दावा नहीं कर रही है कि किसी एक पार्टी या व्यक्ति ने कर्नाटक का विकास किया है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक का निर्माण किसी एक आदमी ने नहीं किया है, बल्कि यहां के किसानों, महिलाओं, युवाओं और मजदूरों ने किया है।

राहुल यहां अनुच्छेद 371-जे के लाभार्थियों से भी मिले, जिसके तहत हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र के लोगों को रोजगार व शिक्षा में वरीयता दी जाती है।

उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र के लोगों को विशेष दर्जा देने का भरोसा दिया था, जिसे उन्होंने पूरा किया। लेकिन भाजपा कहती है कि यह संभव नहीं है।

राहुल ने कहा कि क्षेत्र को इस समय 4,000 करोड़ रुपए का अनुदान मिलता है, जबकि पिछली सरकार में महज 350 करोड़ मिला था। जनसभा में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी मौजूद थे। राहुल पास के शहर कोप्पल स्थित हुलीगामा मंदिर भी गए। वह गावी सिद्धेश्वरा लिंगायत मठ भी गए और मठ के प्रमुख से मुलाकात की।