Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सेना ने नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम की - Sabguru News
होम Breaking सेना ने नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम की

सेना ने नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम की

0
सेना ने नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम की
Army failed to infiltrate on the Line of Control
Army failed to infiltrate on the Line of Control
Army failed to infiltrate on the Line of Control

जम्मू | सेना ने गुरुवार को जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम कर दिया।  सेना के सर्तक जवानों ने गुरुवार को बालाकोट क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर संदिग्ध गतिविधियां देखी।
सूत्रों के अनुसार, सैनिकों ने गोलीबारी की और घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों के समूह को वापस पाकिस्तानी सीमा में भागने पर मजबूर कर दिया। क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है।

पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को भी राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। सूत्रों ने कहा, शाम करीब सात बजे छोटे व स्वचालित हथियारों और मोटार्र के इस्तेमाल से संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया। भारतीय पक्ष ने भी इसका दृढ़ता से करारा जवाब दिया।भारतीय पक्ष में किसी के हताहत होने या नुकसान की खबर नहीं है।

देश से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

VIDEO राशिफल 2018 पूरे वर्ष का राशिफल एक साथ || ग्रह नक्षत्रों का बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो