Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मोदी के पीएम बनने के बाद भाजपा ज्यादा मजबूत हुई : अमित शाह - Sabguru News
होम Breaking मोदी के पीएम बनने के बाद भाजपा ज्यादा मजबूत हुई : अमित शाह

मोदी के पीएम बनने के बाद भाजपा ज्यादा मजबूत हुई : अमित शाह

0
मोदी के पीएम बनने के बाद भाजपा ज्यादा मजबूत हुई : अमित शाह
BJP became much stronger after Modi took over as PM : Amit Shah in new office
BJP became much stronger after Modi took over as PM : Amit Shah in new office
BJP became much stronger after Modi took over as PM : Amit Shah in new office

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को कहा कि 2014 के लोकसभा चुनावों में जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से काम किया है और उससे लोगों को जो फायदा हुआ है, उससे पार्टी ज्यादा मजबूत हुई है।

शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से पार्टी को और मजबूत बनाने की अपील की। भाजपा के नए मुख्यालय के उद्घाटन के अवसर पर एकत्र हुए कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अगले एक साल में 695 जिलों में से 635 में पार्टी कार्यालय होंगे। पार्टी का नया मुख्यालय राष्ट्रीय राजधानी में दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर है।

शाह ने कहा कि लोगों ने 2014 में पूर्ण बहुमत की सरकार का चुनाव कर मोदी जी में अपना भरोसा जताया। उसके बाद से मोदी जी ने जिस तरह से देश चलाया है और जिस तरह से सरकार लोगों तक पहुंची है, उससे पार्टी बहुत मजबूत हुई है।

इस मौके पर मोदी व विभिन्न केंद्रीय मंत्री और भाजपा के पूर्व अध्यक्षों सहित दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी व मुरली मनोहर जोशी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि सरकार का संदेश लोगों तक पहुंचाने के लिए पार्टी संगठन ने कड़ी मेहनत की है।

शाह ने कहा कि मोदीजी की जो लोकप्रियता है, मोदी जी के लिए लोगों के मन में जो भाव है उसे अस्तित्व देने का काम पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया है। इसी के कारण आज 19 राज्य में हमारे मुख्यमंत्री हैं।

उन्होंने कहा कि हमें आगे देखने की जरूरत है। मोदी जी ने नए भारत का आह्वान किया है। राजनीतिक पार्टियां चुनाव जीतने व सरकार बनाने के लिए मैदान में हो सकती है, लेकिन भाजपा महज चुनाव जीतने तक सीमित नहीं है। प्रधानमंत्री ने हमारे सामने नए भारत का लक्ष्य निर्धारित किया है। मेरा मानना है कि सभा पार्टी कार्यकर्ता इस दिशा में काम करेंगे।

भाजपा प्रमुख ने कहा कि साल भर में सभी जिला मुख्यालयों का निर्माण किया जाएगा और इन्हें केंद्रीय कार्यालय से जोड़ा जाएगा।