Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 2 आतंकी ढेर - Sabguru News
होम Headlines नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 2 आतंकी ढेर

नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 2 आतंकी ढेर

0
नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 2 आतंकी ढेर
Army foils infiltration bid along LoC in Jammu and Kashmir, 2 terrorists killed
Army foils infiltration bid along LoC in Jammu and Kashmir, 2 terrorists killed
Army foils infiltration bid along LoC in Jammu and Kashmir, 2 terrorists killed

जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में सेना ने गुरुवार को नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया। सेना के सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी।

सूत्र ने कहा कि सतर्क जवानों ने गुरुवार तड़के बालाकोट क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर संदिग्ध गतिविधियां देखीं। इसके बाद सैनिकों और आतंकियों के बीच गोलीबारी हुई जिसमें दो आतंकियों को मार गिराया गया। क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। सूत्र ने कहा कि शाम करीब सात बजे छोटे व स्वचालित हथियारों और मोर्टार के इस्तेमाल से संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया। भारतीय पक्ष ने भी इसका करारा जवाब दिया।