Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Gitanjali group के खिलाफ 1.8 अरब डॉलर की धोखाधड़ी के लिए FIR दर्ज - Sabguru News
होम Business Gitanjali group के खिलाफ 1.8 अरब डॉलर की धोखाधड़ी के लिए FIR दर्ज

Gitanjali group के खिलाफ 1.8 अरब डॉलर की धोखाधड़ी के लिए FIR दर्ज

0
Gitanjali group के खिलाफ 1.8 अरब डॉलर की धोखाधड़ी के लिए FIR दर्ज
CBI registers FIR against Gitanjali group in $ 1.8 billion fraud case
CBI registers FIR against Gitanjali group in $ 1.8 billion fraud case
CBI registers FIR against Gitanjali group in $ 1.8 billion fraud case

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने शुक्रवार को पंजाब नेशनल बैंक में द्वारा करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी के एक मामले में दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गीतांजलि समूह की कंपनियों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की। पीएनबी ने 11,515 करोड़ रुपए (1.8 अरब डॉलर) की धोखाधड़ी के मामले में 13 फरवरी को एक शिकायत दर्ज कराई थी।

सूत्रों ने कहा कि पांच राज्यों व छह शहरों में गीतांजलि समूह की कंपनियों से जुड़े 20 स्थानों पर शुक्रवार को तलाशी जारी है। नीरव मोदी के चाचा मेहुल चोकसी गीतांजलि समूह के चेयरमैन हैं।

अरबपति हीरा कारोबारी नीरव मोदी, उनकी पत्नी एमी व भाई निशल मोदी व चोकसी पर पीएनबी ने धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। मोदी व चोकसी के कई प्रतिष्ठानों पर गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तलाशी ली। इसमें सोना, आभूषण, हीरे व दूसरी संपत्तियां जब्त की गईं।