Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
PNB fraud : CBI ने नीरव मोदी का पता लगाने के लिए इंटरपोल से मदद मांगी - Sabguru News
होम Breaking PNB fraud : CBI ने नीरव मोदी का पता लगाने के लिए इंटरपोल से मदद मांगी

PNB fraud : CBI ने नीरव मोदी का पता लगाने के लिए इंटरपोल से मदद मांगी

0
PNB fraud : CBI ने नीरव मोदी का पता लगाने के लिए इंटरपोल से मदद मांगी
PNB fraud: CBI approaches Interpol to locate Nirav Modi
PNB fraud: CBI approaches Interpol to locate Nirav Modi
PNB fraud: CBI approaches Interpol to locate Nirav Modi

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी अरबपति हीरा व्यापारी नीरव मोदी का पता लगाने के लिए इंटरपोल से मदद मांगी है। नीरव मोदी फिलहाल देश से फरार हैं।

सूत्रों के मुताबिक सीबीआई ने नीरव मोदी, उनकी पत्नी एमी, भाई निशाल मोदी और बिजनेस पार्टनर मेहुल चोकसी के खिलाफ इंटरपोल डिफ्यूजन नोटिस जारी किया है।

इंटरपोल डिफ्यूजन नोटिस का इस्तेमाल अन्य देशों में छिपे किसी शख्स का पता लगाने के लिए किया जाता है। नीरव मोदी पर सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से 11,515 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है।

उल्लेखनीय है कि 29 जनवरी को नीरव मोदी और उसके सहयोगियों के खिलाफ सीबीआई ने लुकआउट नोटिस भी जारी किया था लेकिन इससे पहले ही वे देश छोड़कर फरार हो गए थे।