Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
bjym dist prez declares 5 new mandal prez, discuss on youth chala booth
होम Sirohi Aburoad सिरोही भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने पांच नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा की

सिरोही भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने पांच नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा की

0
सिरोही भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने पांच नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा की
Bjym office bearer during meeting in sirohi
Bjym office bearer during meeting in sirohi

सिरोही। आशापुरा टेकरी में शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक जिलाध्यक्ष हेमन्त पुरोहित की अध्यक्षता में हुई। इसमें पांच नए मंडल अध्यक्षों तथा यूथ चला बूथ कार्यक्रम के लिए मंडलों के प्रभारी नियुक्त किए गए।

यूथ चला बुथ अभियान के जिला संयोजक एवं जिला महामंत्री प्रकाश राज रावल ने बताया कि इस बैठक में नवीन मण्ड़ल अध्यक्षों की घोषणा की गई। इसमें झाड़ोली मण्ड़ल में भरत पुरोहित, पालड़ी (एम) में दिनेश कुमार प्रजापत, जावाल मंडल में मोहन सुआरा को, भाखर मंडल में पीराराम देवासी को तथा शिवगंज शहर मंडल में अर्जुन गहलोत को अध्यक्ष बनाया गया है।

बैठक में बुथ कमेटी गठन को लेकर मण्ड़ल संयोजक एवम् मण्ड़ल प्रभारी बनाये गये तथा यूथ चला बुथ अभियान की जिला मोनीटरींग टीम का गठन किया गया। प्रकाश राज रावल, अजय वाला, दीपेन्द्र सिंह, दिनेश अरठवाड़ा तथा जगदीश धनारी इस माॅनीटरिंग टीम का हिस्सा होंगे।

जिला उपाध्यक्ष मनीष राजपुरोहित ने बताया कि आगामी दिनो में हर मण्ड़ल पर बैठक आयोजित कर पाँच-पाँच बुथों पर एक शक्ति केन्द्र बनाया जायेगा। जिसका एक प्रभारी नियुक्त होगा, जो हर बुथ पर एक अध्यक्ष तथा 9 सदस्य बनाएगा। युथ चला बुथ अभियान को लेकर जिला अध्यक्ष हेमन्त पुरोहित ने सभी पदाधिकारियों एवम् युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं से आगामी समय में बुथ मजबूत करने का आह्वान किया।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष अजयवाला, मनीष राजपुरोहित, दिपेन्द्रसिंह, हरीश पुरोहित, जिलामंत्री हमीर देवासी, अश्विन राव, जगदीश रावल, मीड़िया प्रभारी दिनेश प्रजापत, आबूरोड़ मण्ड़ल अध्यक्ष प्रेमसिंह, मण्ड़ार मण्ड़ल अध्यक्ष रमेश चैधरी, अनादरा मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मण कोली, नितेश मेवाड़ा, राजेन्द्र कोली, निर्ममसिंह, प्रीतम, भाखर मण्ड़ल अध्यक्ष पीराराम देवासी, देवीलाल देवासी, झाड़ोली मण्ड़ल अध्यक्ष भरत पुरोहित, आबूरोड़ ग्रामीण मण्ड़ल अध्यक्ष हरिमोहन गढवी इत्यादि कई कार्यकर्ता एवम् पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

-बैठक में मंडल प्रभारियों की भी नियुक्तियां की गई

मण्ड़ल                  मण्ड़ल संयोजक                मण्ड़ल प्रभारी
रेवदर               गणपतसिंह                  हरीश पुरोहित
अनादरा             लक्ष्मण कोली               दीपेन्द्र सिंह
मण्ड़ार              रमेशचन्द्र चैधरी             हमीर देवासी
आबूरोड़ शहर       प्रेमसिंह लोधा                अजयवाल सिंह
आबूूरोड़ ग्रामीण    हरिमोहन गढ़वी              अजय वाला
भाखर              पीराराम देवासी               आनन्द माली
स्वरूपगंज          भूवनेश पुरोहित              रतन गरासिया
रोहिडा              रतन प्रजापत                नटवर सुथार
झाड़ोली             भरत पुरोहित                कालुराम सैन
पिण्ड़वाड़ा शहर     अशोक मेवाड़ा               जगदीश रावल
जावाल             मोहन सुआरा                मनीष राजपुरोहित
कालन्द्री            नरेश प्रजापत                हेमन्त पुरोहित
कैलाशनगर         रमेश पुरोहित                दिनेश प्रजापत
पालडी (एम)      दिनेश कुमार प्रजापत         दिनेश अरठवाड़ा
शिवगंज शहर      अर्जुन गेहलोत               नरेश सिंधी
सिरोही शहर       गोविन्द माली               जितेन्द्र खत्री
मा. आबू         नरपत चारण                मुकेश अग्रवाल

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो