Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अरविंदर सिंह लवली कांग्रेस में लौटे - Sabguru News
होम India अरविंदर सिंह लवली कांग्रेस में लौटे

अरविंदर सिंह लवली कांग्रेस में लौटे

0
अरविंदर सिंह लवली कांग्रेस में लौटे
Arvinder Singh Lovely returned to Congress
Arvinder Singh Lovely returned to Congress
Arvinder Singh Lovely returned to Congress

सबगुरु न्यूज़, नई दिल्ली | दिल्ली के पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली की शनिवार को कांग्रेस पार्टी में घर वापसी हो गई। वह पिछले साल अप्रैल में भाजपा में शामिल हो गए थे। लवली यहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में दोबारा शामिल हो गए।कांग्रेस पार्टी में दोबारा शामिल होने से पहले लवली ने राहुल गांधी से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की। इस दौरान दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अजय माकन, दिल्ली के पूर्व मंत्री हारून यूसुफ और पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला भी उनके साथ थे।माकन ने लवली की वापसी का ऐलान करते हुए मीडियाकर्मियों को बताया, हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि लवली वापस कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। हम उनका पार्टी में दोबारा स्वागत करते हैं।

उन्होंने कहा, उनकी दोबारा मौजूदगी से कांग्रेस मजबूत होगी और हम दिल्ली के लोगों की सेवा करेंगे।पूर्व केंद्रीय मंत्री ने लवली और उनके परिवार की कई पीढ़ियों तक पार्टी की सेवा करने के लिए सराहना की।माकन ने कहा, लवली और उनके परिवार ने लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी की सेवा की है। वह दिल्ली की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और दिल्ली सरकार में मंत्री रह चुके हैं।लवली दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव से पहले अप्रैल 2017 में भाजपा में शामिल हो गए थे।

देश से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

VIDEO राशिफल 2018 पूरे वर्ष का राशिफल एक साथ || ग्रह नक्षत्रों का बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो