Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बंगाल : देह व्यापार गिरोह से 6 को बचाया गया, 12 अरेस्ट - Sabguru News
होम Breaking बंगाल : देह व्यापार गिरोह से 6 को बचाया गया, 12 अरेस्ट

बंगाल : देह व्यापार गिरोह से 6 को बचाया गया, 12 अरेस्ट

0
बंगाल : देह व्यापार गिरोह से 6 को बचाया गया, 12 अरेस्ट
CID busts a flesh trade rescuing 2 minors among six girls and arrested 12 people in Bengal.
CID busts a flesh trade rescuing 2 minors among six girls and arrested 12 people in Bengal.
CID busts a flesh trade rescuing 2 minors among six girls and arrested 12 people in Bengal.

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में अपराध जांच शाखा ने दो नाबालिग लड़कियों व चार महिलाओं को देह व्यापार चलाने वाले एक गिरोह से बचा लिया। इस दौरान सीआईडी ने गिरोह के 12 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी एक सीआईडी अधिकारी ने दी।

उन्होंने कहा कि पीड़िताओं को देह व्यापार के लिए कोलकाता के दमदम इलाके में एक होटल में लाया गया था। सीआईडी के उप महानिरीक्षक निशाद परवेज ने कहा कि सीआईडी के दल ने बुधवार की शाम सुकांता पल्ली में होटल सिल्वर नूर में छापा मार कर चार महिलाओं को बचाया।

उन्होंने कहा कि गिरोह चलाने के मामले में तीन महिलाओं सहित कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी बंगाल के विभिन्न जिलों के निवासी हैं। इस दौरान उनके कब्जे से 2.28 लाख रुपए और महिलाओं को होटल से लाने और वापस ले जाने वाली एक कार बरामद हुई है।