Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
China's dangerous move against India in the Indian Ocean
होम Delhi हिंद महासागर में भारत के खिलाफ चीन की खतरनाक चाल

हिंद महासागर में भारत के खिलाफ चीन की खतरनाक चाल

0
हिंद महासागर में भारत के खिलाफ चीन की खतरनाक चाल
China dangerous move against India in the Indian Ocean
China dangerous move against India in the Indian Ocean
China dangerous move against India in the Indian Ocean

SABGURU NEWS | नई दिल्ली: दक्षिण एशिया और हिंद महासागर में भारत की बढ़ते वर्चस्व से घबराए चीन ने एक नई चाल चली है| वह पड़ोसी मुल्क मालदीव में एक ऐसा केंद्र स्थापित करने की कोशिश में है, जिससे सामुद्रिक गतिविधियों पर नजर रखी जा सके| दरअसल मालदीव की मदद से चीन एक संयुक्त महासागरीय निगरानी स्टेशन बनाना चाह रहा है, जो निश्चित तौर पर भारत की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है|

इतना ही नहीं मालदीव के विपक्षी नेता ने यह भी दावा किया है कि निगरानी केंद्र सैन्य सुविधाओं से लैस होगा, जिसके साथ एक सबमरीन बेस की भी सुविधा होगी|

माले के राजनीतिक सूत्रों ने कहा, ‘निगरानी केंद्र उत्तर में सुदूर पश्चिमी प्रवालद्वीप ‘माकुनुधू’ में स्थापित किया जाएगा, जो कि  भारतीय सीमा बहुत ज्यादा दूर नहीं है| यह जगह इस लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है कि यहां से हिंद महासागर के शिपिंग रूट (परिवहन मार्ग) पर चीन अपनी नजरें गड़ाए रख सकता है|

मशहूर एक्ट्रेस दिव्या भारती की मौत का सच आया सामने || देखिये ये वीडियो

इस रास्ते से न सिर्फ व्यापारिक, बल्कि अन्य जहाज भी आते-जाते हैं जिसमें सैन्य पोत भी शामिल हैं|’ यह इलाका भारतीय समुद्री सीमा से सटा है, जिससे निश्चित तौर पर विवाद खड़ा हो सकता है| इसकी वजह से भारत और मालदीव के द्विपक्षीय रिश्तों पर भी खतरा मंडराने लगेगा|

 तो यह है डेंगू का रामबाण नुस्खा || जानने के लिए देखिये ये वीडियो

भारतीय अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि चीन और मालदीव के बीच बीते साल आधिकारिक तौर पर संयुक्त महासागरीय निगरानी केंद्र बनाने पर आधिकारिक समझौता हुआ| ये वही वक्त था जिस दौरान दोनों देशों के बीच विवादित मुक्त व्यापार समझौता (फ्री ट्रेड एग्रीमेंट) पर हस्ताक्षर हुआ| हालांकि अधिकारी ने कहा कि हिंद महासागर में प्रस्तावित निगरानी केंद्र पर कुछ भी बोलने से पहले यह समझौते से जुड़े हर तथ्यों के अच्छी तरह से देखना होगा|

VIDEO राशिफल 2018 पूरे वर्ष का राशिफल एक साथ || ग्रह नक्षत्रों का बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो