Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सविता पूनिया को नौकरी, एक करोड़ का इनाम दिया जाए : योगराज शर्मा - Sabguru News
होम Haryana सविता पूनिया को नौकरी, एक करोड़ का इनाम दिया जाए : योगराज शर्मा

सविता पूनिया को नौकरी, एक करोड़ का इनाम दिया जाए : योगराज शर्मा

0
सविता पूनिया को नौकरी, एक करोड़ का इनाम दिया जाए : योगराज शर्मा
Indian women hockey team player Savita Punia
Indian women hockey team player Savita Punia
Indian women hockey team player Savita Punia

हिसार। भारतीय महिला हॉकी टीम को नवंबर 2017 एशिया कप में गोल्ड मैडल जितवाने तथा 2016 ओलिंपिक खेल में भारतीय महिला हॉकी टीम को ओलिंपिक क्वालीफाई करवाने का इतिहास रचने वाली भारतीय महिला टीम की गोलकीपर सविता पूनिया को डीएसपी की नौकरी तथा एक करोड़ रुपए इनाम के रूप में देने की मांग हाॅकी टीम के प्रारंभिक मैनेजर योगराज शर्मा ने की है।

शर्मा ने इस संदर्भ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को पत्र लिखकर आग्रह किया कि सविता पूनिया के वरिष्ठ हॉकी कोच आजादसिंह मलिक, सिरसा के प्रारंभिक हॉकी कोच सुंदर सिंह खरब तथा उन्हें व खिलाडिय़ों की खेल सुविधाओं के लिए प्रयासरत को भी दस-दस लाख रुपए की राशि देकर सम्मानित किया जाए।

उन्होंने कहा कि पिछले सालों में हरियाणा सरकार की अाेर से हॉकी कोच व अन्य को भी नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जा चुका है। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र को मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने पुन: 23-02-2018 को पीएस, स्पोटर्स अशोक खेमका को प्रेषित किया है।

हॉकी खेल व खिलाड़ियों की खेल सुविधाओं के लिए सेवा प्रयासरत समाजसेवी योगराज शर्मा ने कहा कि कल मुंबई में टाइम्स ऑफ इंडिया स्पोटर्स अवार्ड से भारतीय हॉकी टीम की गोलकीपर सविता पूनिया को सम्मानित किया गया।

फोर्ब्स इंडिया ने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले तीस साल से कम उम्र के युवाओं की सूची इंडिया अंडर जारी की है जिसमें सविता पूनिया का नाम शामिल है। श्री योगराज के अनुसार हरियाणा खेल विभाग ने सविता को अब तक भीम अवार्ड से भी वंचित रखा है।

रियो आलम्पिक में भारतीय महिला हॉकी टीम को ओलम्पिक में क्वालीफाई कराने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को 18-04-2016 को उपायुक्त के माध्यम से पत्र लिखकर भारतीय महिला हॉकी टीम की गोलकीपर सविता पूनिया को एक करोड़ रुपए की राशि से सम्मानित करने व सविता पूनिया को डीएसपी की नौकरी देने की घोषणा करके सविता पूनिया के वरिष्ठ हॉकी कोच आजाद मलिक को भी सम्मानित करने की घोषणा के लिए लिखा।

मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रधान सचिव ने इसी पत्र को पुन: 5-5-2016 व 17-07-2017 को ए.सी.एस. स्पोटर्स विभाग को भेजा था।