Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
sadi ki khusiya matm me bdli || शादी की खुशीया मातम में बदली ,गोली से दूल्हे की मौत
होम Breaking शादी की खुशियाँ मातम में बदली ,गोली से दूल्हे की मौत

शादी की खुशियाँ मातम में बदली ,गोली से दूल्हे की मौत

0
शादी की खुशियाँ मातम में बदली ,गोली से दूल्हे की मौत
sadi ki khusiya matm me bdli
sadi ki khusiya matm me bdli
sadi ki khusiya matm me bdli

SABGURU NEWS | नयी दिल्ली, राजधानी में यमुनापार के सीमापुरी क्षेत्र की कलंदर कालोनी में शादी की खुशी उस समय गम में बदल गयी जब इस मौके पर की गयी हवाई फायरिंग के दौरान एक गोली घोड़ी पर सवार दूल्हे को लग गयी और बाद में उसकी मृत्यु हो गयी।

घटना कल रात की है। हादसे में मारे गये व्यक्ति का नाम दीपक (23) है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपक की बारात निकल रही थी तभी खुशी में की गयी हवाई फायरिंग के दौरान एक गोली दूल्हे को जा लगी और वह घोड़ी से नीचे गिर गया। दीपक को तुरंत पास के गुरु तेग बहादुर(जीटीबी) अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका और रात को लगभग दो बजे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है । सूत्रों के अनुसार आरोपी मृतक के एक रिश्तेदार का भांजा है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। बारात सीमापुरी से फरीदाबाद जानी थी।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो