Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भूस्खलन के कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद - Sabguru News
होम India City News भूस्खलन के कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

भूस्खलन के कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

0
भूस्खलन के कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद
Srinagar-Jammu national highway shut due landslides
Srinagar-Jammu national highway shut due landslides
Srinagar-Jammu national highway shut due landslides

श्रीनगर। कश्मीर घाटी को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाला श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन के कारण शुक्रवार को यातायात के लिए बंद किया गया।

यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दिगडोल समेत अन्य स्थानों पर भूस्खलन के कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को सुबह से बंद कर दिया गया है।

सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों ने मशीनों और कर्मचारियों को रास्ते से मिट्टी और पत्थर को हटाने के काम में लगाया है। इस बीच कश्मीर जाने वाले बड़ी संख्या में वाहन खासकर आवश्यक सामग्रियों से लदे ट्रक राजमार्ग पर फंसे हुए हैं।

गौरतलब है कि बर्फ जमा होने और फिसलन की स्थिति की वजह से गत दिसंबर से एेतिहासिक मुगल रोड और लद्दाख को कश्मीर से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राज मार्ग बंद हैं।