Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
aparaadh par lagaam kasane ke liye devariya mein saibar sel taiyaar || अपराध पर लगाम कसने के लिये देवरिया में  साइबर सेल तैयार
होम UP Deoria अपराध पर लगाम कसने के लिये देवरिया में  साइबर सेल तैयार

अपराध पर लगाम कसने के लिये देवरिया में  साइबर सेल तैयार

0
अपराध पर लगाम कसने के लिये देवरिया में  साइबर सेल तैयार
Cyber ​​cell ready in Deoria
Cyber ​​cell ready in Deoria
Cyber ​​cell ready in Deoria

SABGURU NEWS | देवरिया उत्तर प्रदेश के देवरिया में साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिये आधुनिक साइबर सेल का उद्घाटन पांच मार्च को किया जायेगा।

पुलिस अधीक्षक राकेश शंकर ने आज यहां बताया कि साइबर अपराध रोकने के लिये देवरिया पुलिस कटिबद्ध है। इस सेल को और कारगर बनाने के लिये यहां पांच मार्च को आधुनिक साफ्टवेयर से लैस साइबर सेल का उद्घाटन किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि साइबर अपराध होने पर 24 घंटे के अन्दर 7839861965 पर पीड़ित व्यक्ति सूचना देता है तो मामले की पड़ताल करने में पुलिस को और आसानी होगी। इससे धोखाधडी कर निकाला गया रूपया वापस उसके खाते में आ सकता है।

गौरतलब है कि देवरिया पुलिस साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने में भी पीछे नहीं रही है। साइबर अपराधियों के चंगुल से पुलिस 70 बैंक ग्राहकों का लाखों रुपये वापस कराने में सफल रही है। देवरिया पुलिस अपने इस उपलब्धि के कारण प्रदेश में साइबर अपराध पर अंकुश लगाने में लखनऊ के बाद दूसरे स्थान पर है।

पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जिले से साइबर अपराध को पूरी तरह से खत्म करने के लिये देवरिया पुलिस लगी है और इसी को देखते हुये आधुनिक साइबर सेल खोला जा रहा है।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो