Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
देश में भाजपा का कोई विकल्प नहीं : वसुंधरा राजे - Sabguru News
होम Headlines देश में भाजपा का कोई विकल्प नहीं : वसुंधरा राजे

देश में भाजपा का कोई विकल्प नहीं : वसुंधरा राजे

0
देश में भाजपा का कोई विकल्प नहीं : वसुंधरा राजे
rajasthan chief minister Vasundhara Raje
rajasthan chief minister Vasundhara Raje
rajasthan chief minister Vasundhara Raje

जयपुर। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने भारतीय जनता पार्टी को त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत तथा नागालैण्ड में मिले जन समर्थन पर खुशी जताते हुए कहा है कि देश में भाजपा का कोई विकल्प नहीं हैं।

पूर्वाेत्तर में भाजपा की जीत पर राजे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के संगठन कौशल से यह अभूतपूर्व सफलता मिली है।

उन्होंने कहा कि पूर्वोतर राज्यों में भाजपा को मिला समर्थन यह साबित करता है कि देश में अब भाजपा का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि मेघालय में भी पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया है और आने वाले समय में वह और मजबूती से उभरेगी। उन्होंने त्रिपुरा और नागालैण्ड की जनता को बधाई दी और उनका आभार जताया।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में भी आने वाले चुनावों में एक बार फिर जनता के प्यार और आशीर्वाद से भाजपा की सरकार बनेगी।