Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
गुलशन कुमार का किरदार निभाएंगे सलमान खान! - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood गुलशन कुमार का किरदार निभाएंगे सलमान खान!

गुलशन कुमार का किरदार निभाएंगे सलमान खान!

0
गुलशन कुमार का किरदार निभाएंगे सलमान खान!
Salman Khan to replace akshay kumar in Gulshan Kumar biopic mogul?
Salman Khan to replace akshay kumar in Gulshan Kumar biopic mogul?
Salman Khan to replace akshay kumar in Gulshan Kumar biopic mogul?

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान सिल्वर स्क्रीन पर टीसीरीज कंपनी के दिवंगत मालिक गुलशन कुमार का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं।

गुलशन कुमार के जीवन पर आधारित ‘मुगल : द गुलशन कुमार स्टोरी’ बन रही है । फिल्म में पहले गुलशन कुमार की भूमिका के लिये अभिनेता अक्षय कुमार का चयन किया गया था। अब चर्चा है कि वह गुलशन कुमार की बायॉपिक में नजर नहीं आएंगे।

चर्चा है कि अक्षय ने फिल्म को करने से मना कर दिया है। उन्होंने इसकी साइनिंग अमाउंट भी वापस कर दी है।

अब कहा जा रहा है कि अक्षय कुमार के मना करने के बाद फिल्म में गुलशन कुमार का रोल सलमान खान कर सकते हैं। वह इस फिल्म को लेकर उत्साहित भी हैं।