Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
नाबालिग के साथ रेप कर कुंए में फेंका, अस्पताल में भर्ती - Sabguru News
होम Madhya Pradesh Bhopal नाबालिग के साथ रेप कर कुंए में फेंका, अस्पताल में भर्ती

नाबालिग के साथ रेप कर कुंए में फेंका, अस्पताल में भर्ती

0
नाबालिग के साथ रेप कर कुंए में फेंका, अस्पताल में भर्ती
rapist throws girl into well in shivpuri
rapist throws girl into well in shivpuri
rapist throws girl into well in shivpuri

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के मोहरा गांव में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद उसे कुए में फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार घायल लड़की को इलाज के लिए यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि शनिवार शाम को लड़की घर पर अकेली थी। जितेंद्र नाम के आराेपी ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने दोबारा लड़की के साथ हैवानियत करने की कोशिश की।

आरोपी लड़की को अपने साथ ले जाना चाहता था। इंकार करने पर वह उसे पास ही स्थित कुएं में फेंककर भाग निकला। कुएं में पानी नहीं होने की वजह से लड़की की जान बच गई, लेकिन उसे काफी चोटें आई है।

कुएं के पास से गुजर रहे बच्चों ने उसकी चीख सुनकर परिजनों को जानकारी दी। कुछ देर बाद पहुंचे परिजनों ने लड़की को कुए से बाहर निकलवाया और उसे अस्पताल ले गए। सूत्रों ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है।