Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
yuvakon ne vidhaayak par syaahee phenkee || युवकों ने MLA पर स्याही फेंकी
होम Headlines युवकों ने विधायक पर स्याही फेंकी

युवकों ने विधायक पर स्याही फेंकी

0
युवकों ने विधायक पर स्याही फेंकी
शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमर सिंह चौधरी
शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमर सिंह चौधरी
शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमर सिंह चौधरी

SABGURU NEWS | सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमर सिंह चौधरी पर कुछ युवकों ने स्याही फेंक दी।

पुलिस ने आज बताया कि चिल्हिया क्षेत्र के गोरा बाजार में कल शाम अपना दल के विधायक अमर सिंह चौधरी ग्रामीणों को होली की शुभकामनाएं दे रहे थे कि तभी आठ युवक वहां पहुंचे और श्री चौधरी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
श्री चौधरी जब तक कुछ समझ पाते कि इस बीच नारेबाजी कर रहे एक युवक उनके चेहरे पर स्याही फेंक दी।

इसके बाद युवकों की टोली वहां से भाग निकली। विधायक ने इस घटना को राजनीति से प्रेरित बताया है।
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो