Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
आरक्षण समाप्त करने की साजिश कर रहा संघ : तेजस्वी यादव - Sabguru News
होम Bihar आरक्षण समाप्त करने की साजिश कर रहा संघ : तेजस्वी यादव

आरक्षण समाप्त करने की साजिश कर रहा संघ : तेजस्वी यादव

0
आरक्षण समाप्त करने की साजिश कर रहा संघ : तेजस्वी यादव
RSS conspiring to end caste based reservation : Tejashwi Yadav
RSS conspiring to end caste based reservation : Tejashwi Yadav
RSS conspiring to end caste based reservation : Tejashwi Yadav

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर आरक्षण समाप्त करने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए लोगों को संघ के झांसे में नहीं आने की हिदायत दी है।

यादव ने ट्वीट के जरिए संघ पर निशानाा साधते हुए कहा कि संघ बड़ी चालाकी से संविधान और आरक्षण को ख़त्म कर रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने युवाओं, किसानों और बेरोज़गारों को छला है। ये मुख्य मुद्दों से ध्यान भटकाने के मास्टर है। इनके झांसों से बचकर रहना। इन्हें उपचुनाव में सबक़ सिखाना है।

नेता प्रतिपक्ष ने एक अन्य ट्वीट में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के महागठबंधन में शामिल होने के मुद्दे पर कहा कि हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन छोड़ राष्ट्रीय जनता दल के साथ आते ही राज्य के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी आनन-फ़ानन में दिल्ली भागे।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विश्वसनीयता समाप्त होने को लेकर फीडबैक दिया है। उन्होंने कहा कि सुशील मोदी ने यह भी बताया होगा कि अब राजद गठबंधन जीतेगा, हम हारेंगे। इसलिए अब तेजस्वी को लपेटना होगा, प्राथमिकी दर्ज होने के आठ माह बाद भी केन्द्रीय जांच ब्यूरो ने चार्जशीट दाखिल नहीं की है।