Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
7 मार्च : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines 7 मार्च : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

7 मार्च : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
7 मार्च : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
What happened on 7 march in Indian and World History
What happened on 7 march in Indian and World History

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में सात मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1835 – भारत में यूरोपीय साहित्य और विज्ञान के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने का प्रस्ताव लाया गया।
1854 – चार्ल्स मिलर ने सिलाई मशीन के लिए पेटेंट प्राप्त किया।
1876 – अलेक्जेंडर ग्राहम बेल ने टेलीफोन के लिए पेटेंट हासिल किया।
1906 – फिनलैंड में महिलाओं को वोट डालने का अधिकार मिला।
1911 – प्रसिद्ध हिन्दी लेखक सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन ‘अज्ञेय’ का जन्म।
1918 – फिनलैंड ने जर्मनी के साथ मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किये।
1925 – साेवियत रेड आर्मी ने बाहरी मंगाेलिया पर कब्जा किया।
1945 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिकी फौज ने जर्मनी की राइन नदी को पार किया।
1959 – अमेरिकी पायलट मेल्विन सी गार्लोव जेट विमानों से एक लाख मील की दूरी तय करने वाले पहले पायलट बने। 1961 – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और वरिष्ठ नेता गोविंद बल्लभ पंत का निधन।
1985 – एड्स का पहला एंटीबॉडी परीक्षण एलिसा-टाइप टेस्ट शुरु किया गया।
1987 – टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ओपनर सुनील गावस्कर टेस्ट मैचों में सबसे पहले 10,000 टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज बने।
2015- नाइजीरिया के मैदुगुरी शहर में आतंकवादी संगठन बोको हराम के पांच आत्मघाती बम विस्फोटों में 54 लोग मारे गये और 143 लोग घायल हो गए।