Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सलमान खान को लेकर एबीसीडी 3 बनाएंगे रेमो डिसूजा - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood सलमान खान को लेकर एबीसीडी 3 बनाएंगे रेमो डिसूजा

सलमान खान को लेकर एबीसीडी 3 बनाएंगे रेमो डिसूजा

0
सलमान खान को लेकर एबीसीडी 3 बनाएंगे रेमो डिसूजा
Salman Khan, Katrina Kaif, Varun Dhawan, Jacqueline Fernandez to star in Remo D'Souza's ABCD 3?
Salman Khan, Katrina Kaif, Varun Dhawan, Jacqueline Fernandez to star in Remo D'Souza's ABCD 3?
Salman Khan, Katrina Kaif, Varun Dhawan, Jacqueline Fernandez to star in Remo D’Souza’s ABCD 3?

मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक रेमो डिसूजा दबंग स्टार सलमान खान को लेकर एबीसीडी-3 बना सकते हैं।

रेमो डिसूजा इन दिनों सलमान खान को लेकर रेस 3 बना रहे हैं। चर्चा है कि रेमो डिसूजा जल्द ही एबीसीडी-3 लेकर आने वाले हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में सलमान खान के साथ वरुण धवन भी होंगे। वरुण काफी समय से सलमान खान के साथ फिल्म करना चाहते थे और अब जाकर उन्हें यह मौका मिल गया है।

चर्चा है कि इस फिल्म में वरुण, कैटरीना कैफ, जैकलीन फर्नांडिस और सलमान खान नजर आ सकते हैं। हालांकि अभी इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। यह घोषणा 19 मार्च को होने वाली है। बताया जा रहा है कि सलमान को इन दिनों रेमो के साथ रेस 3 में काम करके बहुत मज़ा आया है, इसलिए उन्होंने इस फिल्म को करने का मन बना लिया है।