Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
ameer bharatya mein Lakshmi Mittal apane dosare sthaan se phisale
होम Breaking अमीर भारतीयों में स्टील सम्राट लक्ष्मी मित्तल अपने दूसरे स्थान से फिसले

अमीर भारतीयों में स्टील सम्राट लक्ष्मी मित्तल अपने दूसरे स्थान से फिसले

0
अमीर भारतीयों में स्टील सम्राट लक्ष्मी मित्तल अपने दूसरे स्थान से फिसले
Steel emperor Lakshmi Mittal
Steel emperor Lakshmi Mittal
Steel emperor Lakshmi Mittal

SABGURU NEWS | फोर्ब्स की सूची में अमीर भारतीयों में स्टील सम्राट लक्ष्मी मित्तल अपने दूसरे स्थान से फिसल गए हैं। विप्रो के अजीम प्रेमजी ने उन्हें पछाड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल किया है।

यही नहीं प्रेमजी ने विश्व सूची में भी लंबी छलांग लगाई है। उनकी कुल संपत्ति 18.8 अरब डाॅलर है और वह 2017 के 72 वें स्थान से 58 वें नंबर पर आ गए हैं। संपत्ति के मामले में प्रेमजी के मुकाबले लक्ष्मी मित्तल बहुत अधिक पीछे नहीं हैं। उनकी संपत्ति 2018 में बढ़कर 18.5 अरब डालर हो गई । इसके बावजूद वह विश्व सूची में छह पायदान फिसलकर 56 से 62 वें नंबर पर आ गए।

भारत की महिला उद्यमियों में जिंदल स्टील एंड पावर की सावित्री जिंदल भारत की सबसे अमीर महिला हैं और विश्व सूची में 176 वें स्थान पर हैं। सावित्री जिंदल की कुल संपत्ति 8.8 अरब डाॅलर है। पेटीएम संस्थापक विजय शेखर शर्मा ने भी फोर्ब्स की विश्व सूची में सबसे कम उम्र के धनकुबेर होने का श्रेय हासिल किया है।

एचसीएल के संस्थापक शिव नादर चौथे सबसे अमीर भारतीय हैं । हालांकि विश्व सूची में वह 14.6 अरब डालर के साथ 98 वें नंबर पर हैं। सन फार्मा के दिलीप सांघवी पांचवें सबसे अमीर भारतीय हैं। उनकी संपत्ति 12.8 अरब डाॅलर है। वह विश्व सूची में 115 वें नंबर पर हैं।

सबसे निचले रैंक के अरबपतियों भारतीयों में रामदीव अग्रवाल, तरंग जैन, निर्मल मिंड और रविंद्र किशोर सिन्हा एक-एक अरब डॉलर की संपत्ति के साथ विश्व सूची में 2124 स्थान पर हैं।

भारत के बैंकिंग क्षेत्र में तहलका मचाने वाले पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी को इस सूची में कोई जगह नहीं मिली। वह गत साल 1.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सूची में शामिल था।

विश्व के धनकुबेरों की 32 वीं वार्षिक सूची में अमेजन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेफ बेजोस की संपत्ति में 2018 में सबसे अधिक बढोतरी हुई और उन्होंने माइक्रोसाफ्ट के बिल गेट्स से पहला स्थान छीन लिया। बेजोस की संपत्ति में साल के दौरान सबसे अधिक बढोतरी हुई और वह 112 अरब डाॅलर मे मालिक बन गए हैं। बिल गेट्स की संपत्ति 90 अरब डालर ही रह गई है।

पिछले 24 वर्ष के दौरान 18 सालों में बिल गेट्स दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने रहे थे। ऑरेकल के वाॅरेन बफेट 84 अरब डालर के साथ तीसरे स्थान पर हैं। इस वर्ष फोर्ब्स की अरबपतियों की सूची में कुल 2208 धनकुबेर हैं। इनकी कुल संपत्ति 90.1 ट्रिलियन डाॅलर के बराबर है।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो