Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अलवर में सात साल की बच्ची के साथ रेप, आरोपी अरेस्ट - Sabguru News
होम Rajasthan Alwar अलवर में सात साल की बच्ची के साथ रेप, आरोपी अरेस्ट

अलवर में सात साल की बच्ची के साथ रेप, आरोपी अरेस्ट

0
अलवर में सात साल की बच्ची के साथ रेप, आरोपी अरेस्ट
seven year old girl raped in Alwar
seven year old girl raped  in Alwar
seven year old girl raped in Alwar

अलवर। अलवर में एनईबी थाना क्षेत्र के रामनगर में सात वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बालिका काे गंभीर अवस्था में अलवर के जनाना अस्पताल में भर्ती कराया गया। शहर के महिला थाना पुलिस ने इस मामले के आरोपी पृथ्वी प्रजापत को गिरफ्तार कर लिया गया।

राम नगर निवासी पृथ्वी प्रजापत ने कल रात बालिका को टॉफी देने के बहाने अपने पास बुलाया और उसे लेकर फरार हो गया। बालिका के गायब होने की सूचना पर लोगों ने उसे तलाश करने लगे और करीब पांच घंटे बाद बच्ची को 60 फुट रोड स्थित सामुदायिक भवन से गंभीर अवस्था में बरामद किया गया। मामले की महिला थाना पुलिस जांच कर रही है।