Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
special state kI maang par Nitish ko bhi dikhanei hogee himmat-tejasvi
होम Bihar विशेष राज्य की मांग पर नीतीश को भी दिखानी होगी हिम्मत-तेजस्वी

विशेष राज्य की मांग पर नीतीश को भी दिखानी होगी हिम्मत-तेजस्वी

0
विशेष राज्य की मांग पर नीतीश को भी दिखानी होगी हिम्मत-तेजस्वी
Tejaswi yadav
Tejaswi yadav
Tejaswi yadav

SABGURU NEWS | पटना आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिये जाने से नाराज तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के केन्द्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार से अलग होने फैसले के बाद बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग एक बार फिर से उठाते हुए इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राजग से अलग होने की चुनौती दी है।

श्री यादव ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के जरिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा, “ यदि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और केन्द्र सरकार बिहार की विशेष दर्जे की जायज मांग को अस्वीकार करते है तो नीतीशजी को अंतरात्मा की आवाज़ पर तुरंत इस्तीफ़ा देकर राजग से गठबंधन तोड़ना चाहिए। कुछ तो हिम्मत दिखाइए चाचा जी। हम इस मांग पर साथ हैं।”

 इस लड़के को मार मार के किया अधमरा कमज़ोर दिल वाले न देखे यह वीडियो

नेता प्रतिपक्ष ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, “ हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राजग से अलग होने के बाद तेदेपा ने भी केन्द्र की राजग सरकार से अलग होने का निर्णय लिया है।

महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार की सहयोगी शिवसेना पहले ही 2019 का लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने की घोषणा कर चुकी है। बिहार-झारखंड में राजग के कई घटक अलग होने वाले हैं। वेट एंड वॉच।”

लोगो ने परेशान हो कर किया बंदर का ये हाल || देखिये ये वीडियो