Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Women's Day 2018 har mahila ke lie hain ye top 25 health tips
होम Delhi Women’s Day 2018: हर महिला के लिए हैं ये Top 25 health tips

Women’s Day 2018: हर महिला के लिए हैं ये Top 25 health tips

0
Women’s Day 2018: हर महिला के लिए हैं ये Top 25 health tips
Women's Day 2018: हर महिला के लिए हैं ये Top 25 health tips
Women's Day 2018: हर महिला के लिए हैं ये Top 25 health tips
Women’s Day 2018: हर महिला के लिए हैं ये Top 25 health tips

SABGURU NEWS | नई दिल्ली सेहत को नजरअंदाज करना बेहद खतरनाक होता है। महिलाएं कई बार अपने सेहत की अनदेखी करती है।

लेकिन यह स्थिति आगे चलकर काफी नुकसानदेह साबित होती है। सेहत का ध्यान रखने के महिलाओं को ना सिर्फ पौष्टिक भोजन खाना होता है बल्कि उसके साथ साथ रोजाना कसरत भी करना होता है। महिलाओं को योग, जॉगिंग, वॉकिंग या फिर डेली वर्कआउट का ज़रूर ध्यान रखना चाहिए। ध्यान रखें कि खाना नहीं खाने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है और कई प्रकार की बीमारियां शुरू हो जाती हैं।

इसलिए स्वस्थ और छरहरी काया के लिए योगा और एक्सरसाइज के अलावा स्वस्थ‍ आहार भी बहुत जरूरी होता है। आइए जानते हैं महिलाओं के लिए 50 बेहतरीन हेल्दी टिप्स। ये हेल्दी टिप्स हाउस वाइफ ही नहीं, कामकाजी महिलाओं के लिए भी बेहद कारगर हैं। अक्सर भागदौड़ के जीवन में हम इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान नहीं रखते जो आगे जाकर हमारे लिए तकलीफदेह साबित होती हैं –

1. सुबह की शुरुआत गर्म पानी से कीजिए, या फिर गुनगुने पानी में नींबू या फिर शहद लें। महिलाओं को दिन की शुरुआत दो गिलास गुनगुने पानी के साथ करनी चाहिए।

2. आपको दिन में कम से कम आधा घंटा व्यायाम में देना चाहिए। खुद को फिट रखने के लिए आप छोटे और हल्के व्यायाम कर सकती हैं।

3. स्‍वस्‍थ महिला के लिए प्रतिदिन 1500 कैलोरी की आवश्‍यकता होती है इसका आप ध्यान रखें।

4. नाश्ते में विटामिन ए वाले फल सेब, पपीता व स्ट्राबेरी जरूर लें।

5.लंच में दही, सीजनल और हरी सब्जियों को जरूर शामिल करें।

6.रात में हल्का भोजन करें, सोने से दो से तीन घंटा पहले खा लें।

7.सुबह का नाश्‍ता करना बिलकुल न भूलें।सुबह ब्रेकफास्‍ट करने से आप दिन भर ऊर्जावान बनी रहती हैं।

8. सुबह के नाश्ते में विटामिन ए वाले फल जैसे सेब, पपीता व स्ट्राबेरी खाना काफी फायदेमंद होता है।

9.लंच में स्वास्थ्यवर्धक आहार लीजिए, इससे आप चुस्त दुरुस्त रहेंगी। लंच में सब्जी, दाल, दही व चपाती को शामिल कीजिए।

10. सलाद में शिमला मिर्च, खीरा, ककड़ी, सलाद का पत्ता, किशमिश और थोड़ा-सा नींबू डालकर खाएं।

11.रात के खाने में भी सलाद को शामिल कीजिए, इससे शरीर में अतिरिक्‍त वसा नही जाएगी जिससे मोटापा बढ़ने की संभावना कम होती है।

12.एक कप दही या वसा रहित आइसक्रीम भी रात के खाने में शामिल कीजिए। रात का खाना सोने से दो से तीन घंटा पहले करना चाहिए।

13.एक साथ ढेर सारा खाने के बजाय कम खाना कई बार में खाइए। इसके साथ नियमित रूप से योगा और एक्‍सरसाइज कीजिए।

14.महिलाएं डिहाइड्रेशन का शिकार न बनें इसलिए उन्हें निश्चित मात्रा में पानी पीना चाहिए। महिलाएं ध्यान रखें कि खाना खाने के बाद पानी कुछ समय बाद पीना चाहिए।

15. महिलाओं को अपनी नींद का पूरा ध्यान देना चाहिए। शरीर में हार्मोन प्रणाली सही तरीके से कार्य करे इसलिए महिलाओं को पूरी नींद लेनी चाहिए। इसके लिए उन्हें रात को जल्दी सोना चाहिए।

इस लड़की और लड़के को लोगो ने दोड़ा दोड़ा कर मारा || देखिये ये वीडियो

16.कोशिश करें कि आप घर का बना हुआ खाना खाएं।

17.अपने डाइट में हरी सब्जियां और फल को शामिल करें।

18. सुबह का नाश्ता बिल्कुल नहीं भूले। नाश्ता करने से आप पूरे दिन भर ऊर्जावान रहेंगी और आपको थकान नहीं होगी।

19. कामकाजी महिलाओं के लिए यह जरूरी है कि वह दिन में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पिएं।

20. डॉक्टर्स सलाह देते हैं कि हमें दिन में कम से कम 30 मिनट तक एक्सरसाइज करनी चाहिए। ऐसा करने से हमारे शरीर की कोशिकाओं में ऑक्सीजन और अच्छे तरह से पंप होकर पहुंचती है।

इस लड़के को मार मार के किया अधमरा कमज़ोर दिल वाले न देखे यह वीडियो