Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Uttar Pradesh in Bulandshahr me hatya ka aaropi giraphtaar
होम UP Bulandshahr बुलन्दशहर उत्तर प्रदेश में हत्या का आरोपी गिरफ्तार

बुलन्दशहर उत्तर प्रदेश में हत्या का आरोपी गिरफ्तार

0
बुलन्दशहर उत्तर प्रदेश में हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Uttar Pradesh in Bulandshahr me hatya ka aaropi giraphtaar
Uttar Pradesh in Bulandshahr me hatya ka aaropi giraphtaar
Uttar Pradesh in Bulandshahr me hatya ka aaropi giraphtaar

SABGURU NEWS | बुलन्दशहर उत्तर प्रदेश में बुलन्दशहर के बीबीनगर क्षेत्र में पुलिस ने टैक्सी चालक की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध तमंचा बरामद कर लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी ने आज यहां बताया कि पिछले साल 28 सितम्बर को अज्ञात लोगों ने टैक्सी चालक इमरान का अपहरण कर लिया था। बाद में इमरान का शव परतापुर-एत्मादपुर मार्ग पर पड़ा मिला था।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस विवेचना में अलीगढ़ के तालनगर निवासी दीपक, प्रभात उर्फ गुल्लू उर्फ गोलू
का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने प्रभात उर्फ गुल्लू उर्फ गोलू को 18 अक्टूबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, लेकिन दीपक पकड़ में नहीं आया था। उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

 जो कारे लेना आम लोगो का सपना होता है देखिए वो कैसे टूट रही है || देखिये ये वीडियो

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आज दीपक को गिरफ्तार कर इमरान की हत्या के रहस्य से पर्दा उठा दिया। पुलिस के अनुसार टैक्सी चालक की हत्या अवैध संबंध के कारण की गयी थी। दीपक के दोस्त प्रभात की विवाहित बहन का प्रेम प्रसंग इमरान के साथ था। इसी के चलते प्रभात ने दीपक के साथ मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई।

योजना के अनुसार 28 सितम्बर को प्रभात ने इमरान को गाड़ी लेकर गुलावठी बुलाया और दोनो उसकी गाड़ी में सवार हो गए। आरोप है कि दोनो ने परतापुर-एत्मादपुर मार्ग पर इमरान की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को पेड़ों के बीच नाली में डाल दिया।

2017 में ऐसे भयानक एक्सीडेंट हुए थे जिन्हे देखकर आपकी रूह भी काँप जाएगी || देखिये ये वीडियो