Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
bharat ka ye saksh banaTwitte ka CTO || ये सक्श बना ट्विटर का CTO
होम Business भारत का ये शख्स बना ट्विटर का CTO

भारत का ये शख्स बना ट्विटर का CTO

0
भारत का ये शख्स बना ट्विटर का CTO
bharat ka ye saksh banaTwitte ka CTO
bharat ka ye saksh banaTwitte ka CTO
bharat ka ye saksh banaTwitte ka CTO

SABGURU NEWS | सैन फ्रांसिस्को ट्विटर ने प्रतिष्ठित इंजीनियर और आईआईटी-बांबे (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान) के पूर्व छात्र पराग अग्रवाल को मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) के पद पर नियुक्त किया है।

माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ने यह जानकारी दी। ‘सीएनबीसी’ की गुरुवार देर रात की रिपोर्ट में कहा गया कि पराग, एडम मैसिंगर की जगह संभालेंगे जिन्होंने 2016 के अंत में इस्तीफा दे दिया था।

अग्रवाल ने साल 2011 में स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस में पीएचडी की थी। वह 2011 में बतौर एड इंजीनियर ट्विटर में शामिल हुए थे। ट्विटर में आने से पहले उन्होंने एटीएंडटी, माइक्रोसॉफ्ट और याहू में रिसर्च इंटर्नशिप की थी। गौरतलब है कि ट्विटर जल्द ही एक बार फिर से यूजर्स के लिए वेरिफिकेशन के लिए आवेदन लेना शुरू कर सकता है।

शमी की बीवी का नया आरोप होटल में ऐसा करते हैं सभी क्रिकेटर्स…..

कंपनी के सीईओ जैक डॉर्सी ने पेरिस्कोप के लाइवस्ट्रीम में कहा है कि कंपनी लोगों के लिए वेरिफिकेशन दिलाने के लिए काम कर रही है।ट्विटर के प्रवक्ता के मुताबिक पराग अग्रवाल का फोकस मशीन लर्निंग और आर्टिफिशल इंटेलिजेंस पर रहा और उन्होंने इसे कंपनी के कन्ज्यूमर, रेवेन्यू प्रोडक्ट और इंफ्रास्ट्रक्चर टीम पर इस्तेमाल किया। उन्होंने काम के दौरान अच्छा परफॉर्म किया है।

शमी की पत्नी ने लिया विराट कोहली का नाम