Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
डॉक्टर को हनीट्रैप में फंसाकर ठगी, एक महिला सहित दो अरेस्ट - Sabguru News
होम Breaking डॉक्टर को हनीट्रैप में फंसाकर ठगी, एक महिला सहित दो अरेस्ट

डॉक्टर को हनीट्रैप में फंसाकर ठगी, एक महिला सहित दो अरेस्ट

0
डॉक्टर को हनीट्रैप में फंसाकर ठगी, एक महिला सहित दो अरेस्ट
doctor Honey-trapped in sirsa, two arrested including one woman
doctor Honey-trapped in sirsa, two arrested including one woman
doctor Honey-trapped in sirsa, two arrested including one woman

सिरसा। हरियाणा में सिरसा के रानियां कस्बा निवासी फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. कुलदीप को हनीट्रैप में फंसाकर उससे 88 हजार रुपए ऐंठने वाले गिरोह के दो सदस्यों को फतेहाबाद शहर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

शहर थाना प्रभारी सुरेंद्र कम्बोज ने शनिवार शाम को बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। आरोपियों में एक की पहचान सुभाष के रूप में हुई है। उन्हाेंने बताया कि इस मामले में कुल पांच आरोपी हैं जिसमें से दो महिलाओं सहित तीन लोग अभी फरार हैं और उनकी धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।

थाना प्रभारी के अनुसार महिलाओं की बातों में आकर जब डॉ. कुलदीप ब्लैकमेल किए जाने पर उन्हें पहली किस्त में 18 हजार रूपए दे चुका था। दूसरी बार महिलाओं के पैसे मांगने पर जब वह उन्हें शनिवार को 70 हजार रूपए देने का जा रहे थे तो उन्होंने थाना प्रभारी को सूचित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछा कर पैसे लेते हुए गिरोह की एक महिला और एक पुरूष सदस्य को रंगे हाथ दबोच लिया।

कम्बोज ने बताया कि आरोपियाें को रविवार को अदालत में पेश कर उन्हें रिमांड पर लिया जाएगा और उनसे गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में तथा इस गिरोह ने क्या किसी अन्य को भी अपना शिकार बनाया है यह पता लगाया जाएगा।