Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
हिलेरी क्लिंटन इंदौर पहुंची, महेश्वर रवाना हुईं - Sabguru News
होम Madhya Pradesh Bhopal हिलेरी क्लिंटन इंदौर पहुंची, महेश्वर रवाना हुईं

हिलेरी क्लिंटन इंदौर पहुंची, महेश्वर रवाना हुईं

0
हिलेरी क्लिंटन इंदौर पहुंची, महेश्वर रवाना हुईं
Hillary Clinton arrives on 3-day visit to madhya pradesh
Hillary Clinton arrives on 3-day visit to madhya pradesh
Hillary Clinton arrives on 3-day visit to madhya pradesh

इंदौर। अमरीका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन रविवार शाम विशेष विमान से मध्यप्रदेेेश के इंदौर आकर सड़क मार्ग से महेश्वर के लिए रवाना हो गईं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन तेरह मार्च तक वहां रहेंगी। वे इंदौर विमानतल से सड़क मार्ग से सीधे खरगोन जिले के महेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गईं।

बताया गया है कि वे वहां गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) ‘द क्लिंटन फाउंडेशन’ के कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची हैं। इसके अलावा वे महेश्वर के ऐतिहासिक इलाकों का दौरा भी करेंगी।

श्रीमती क्लिंटन के साथ एनजीओ के लगभग दो दर्जन व्यक्ति भी आए हैं। क्लिंटन की यात्रा के मद्देनजर इंदौर के अलावा महेश्वर में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।