Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Indore Congress conducts protest against Nigam || निगम के खिलाफ प्रदर्शन
होम Headlines इंदौर कांग्रेस ने किया निगम के खिलाफ प्रदर्शन

इंदौर कांग्रेस ने किया निगम के खिलाफ प्रदर्शन

0
इंदौर कांग्रेस ने किया निगम के खिलाफ प्रदर्शन
Indore Congress conducts protest against Nigam

 

Indore Congress conducts protest against Nigam
Indore Congress conducts protest against Nigam

SABGURU NEWS | इंदौर इंदौर शहर के निपानिया क्षेत्र के निवासियों के साथ आज यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के विजयनगर जाेन कार्यालय का घेराव किया।पूर्व विधायक तुलसी सिलावट ने नगर निगम पर नागरिकाें को जन सुविधाएं मुहैया नहीं कराने का आरोप लगाते हुए विजयनगर के जोन कार्यालय का घेराव किया।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जल वितरण की व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण नागरिकों को पानी के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है। इस दौरान उपस्थित सैकड़ों लोगों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।

प्रदर्शन की सूचना पर जोन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हो गया।