Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Greater Noida: Five people die in road accident || दुर्घटना में पांच लोगों की मौत
होम Breaking ग्रेटर नोएडा: सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत

ग्रेटर नोएडा: सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत

0
ग्रेटर नोएडा: सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत
Greater Noida Five people die in road accident
Greater Noida Five people die in road accident
Greater Noida Five people die in road accident

SABGURU NEWS | ग्रेटर नोएडा 15 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर स्थित ग्रेटर नोएडा के मच्छा गांव के नजदीक एक वैगनआर कार की सड़क पर खड़े ट्रक से टक्कर होने से कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों में एक महिला समेत तीन बच्चे शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक देहात सुनीति सिंह ने बताया कि बुधवार की रात ग्रेटर नोएडा के बढ़पुरा गांव निवासी मनवीर अपने परिवार के साथ गाजियाबाद एक शादी में शामिल होने गए थे। जहां से वह रात करीब 12:30 बजे वैगनआर में सवार होकर वापस लौट रहा थे। रास्ते में बादलपुर थाना क्षेत्र के डेरी मच्छा गांव के नजदीक सड़क पर खराब अवस्था में खड़े ट्रक से उनकी कार टकरा गयी। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और कार में फंसे घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद मनवीर (38), नीतू (26), अर्जुन (12), निशा (8) और खुशी (6) को मृत घोषित कर दिया। घायलों में तीन की हालत अभी चिंताजनक बनी हुई है जबकि दो बच्चों की हालत सामान्य बताई जा रही है।

पुलिस का कहना है कि कार की रफ्तार दुर्घटना के समय अधिक थी जिस कारण यह घटना हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।