Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
खान मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी अस्वस्थ, अस्पताल में भर्ती - Sabguru News
होम Rajasthan Jaipur खान मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी अस्वस्थ, अस्पताल में भर्ती

खान मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी अस्वस्थ, अस्पताल में भर्ती

0
खान मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी अस्वस्थ, अस्पताल में भर्ती
rajasthan mining minister Surendra Pal Singh TT
rajasthan mining minister Surendra Pal Singh TT
rajasthan mining minister Surendra Pal Singh TT

जयपुर। राजस्थान के खान मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी को अस्वस्थता के कारण आज यहां ईएचसीसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार सिंह के हृदय में क्लॉट और गांठ की तकलीफ के कारण भर्ती किया गया है। चिकित्सकों के अनुसार गुरुवार को उनकी इंजीयोग्राफी की गई और जांच में उनके हृदय में क्लॉट जमा होने और गांठ पाई गई है।

चिकिकत्सकों के अनुसार उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है ओर उनकी शल्यक्रिया के बारे में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

सिंह को काफी समय से हृदय में तकलीफ थी। बीती रात भी उनके सीने में दर्द होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने जरूरी जांच के बाद उपचार कर उन्हें रात में ही वापस घर भेज दिया था।

उल्लेखनीय है कि सिंह पिछले कई दिनों से काफी व्यस्त दिनचर्या की वजह से अपनी स्वास्थ्य जांच नहीं करवा पा रहे थे।