Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पश्चिम बंगाल की बोर्ड परीक्षा में विराट कोहली पर प्रश्न - Sabguru News
होम Breaking पश्चिम बंगाल की बोर्ड परीक्षा में विराट कोहली पर प्रश्न

पश्चिम बंगाल की बोर्ड परीक्षा में विराट कोहली पर प्रश्न

0
पश्चिम बंगाल की बोर्ड परीक्षा में विराट कोहली पर प्रश्न
Question on Virat Kohli appears in West Bengal class 10 English Board Paper
virat kohli
Question on Virat Kohli appears in West Bengal class 10 English Board Paper

कोलकाता। भारतीय स्टार कप्तान विराट कोहली अपने खेल के लिए ही नहीं व्यक्तित्व के लिए भी काफी लोकप्रिय हैं और देश के युवाओं के लिए आदर्श खिलाड़ी पर पश्चिम बंगाल की दसवीं बोर्ड परीक्षा में भी 10 नंबर का अहम सवाल पूछा गया।

विराट दक्षिण अफ्रीका के लंबे दौरे के बाद फिलहाल आराम कर रहे हैं और मौजूदा ट्वंटी 20 निदहास ट्राफी से उन्हें आराम दिया गया है। अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को नई ऊंचाइयों तक ले गए विराट तीनों प्रारूपों में टीम के कप्तान हैं और देश के सबसे चर्चित क्रिकेटर हैं। अपने खेल के साथ वह फिटनेस को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं और युवाओं के लिए उन्हें आदर्श माना जाता है।

भारतीय क्रिकेटर पर पश्चिम बंगाल की दसवीं की बोर्ड परीक्षा में अंग्रेजी के पेपर में अहम सवाल पूछा गया तो सब हैरान रह गए। टीवी पर अकसर विराट को देखने वाले छात्रों के लिए यह काफी चौंकाने वाला रहा। लेकिन उनके लिए साथ ही यह पेपर में 10 नंबर का अहम सवाल भी था।

इस सवाल में विराट पर एक संक्षिप्त प्रोफाइल लिखने के लिए कहा गया था। विराट पर इस सवाल को लेकर कई छात्रों ने हैरानी के साथ खुशी भी जताई। 29 वर्षीय बल्लेबाज़ ने अंडर-19 विश्वकप अपनी कप्तानी में जितवाया था जिसके बाद इसी वर्ष उन्हें राष्ट्रीय टीम में शामिल कर लिया गया। इसके बाद से फिर प्रतिभाशाली खिलाड़ी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

दिल्ली के रहने वाले विराट ने करियर में अभी तक भारतीय टीम की ओर से 66 टेस्टों में 5554 रन, 208 वनडे मैचों में 9588 और 57 ट्वंटी 20 मैचों में 1983 रन बनाए हैं।