Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Bihar: Two brother shot bullets, one killed || भाईयों को मारी गोली, एक की मौत
होम Bihar बिहार: दो भाईयों को मारी गोली, एक की मौत

बिहार: दो भाईयों को मारी गोली, एक की मौत

0
बिहार: दो भाईयों को मारी गोली, एक की मौत
Bihar Two brother shot bullets one killed
Bihar Two brother shot bullets one killed
Bihar Two brother shot bullets one killed

SABGURU NEWS | भागलपुर बिहार में भागलपुर जिले के कदवा सहायक थाना क्षेत्र के बोरवा टोला गांव के पास मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने दो भाईयों को गोली मार दी जिसमें एक की मौत हो गयी जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है।

पुलिस सू्त्रों ने आज यहां बताया कि मोटरसाइकिल सवार तीन अपराधियों ने बोरवा टोला गांव के समीप कल देर शाम मनकेश्वर यादव और उसके भाई सावन यादव को गोली मार दी। इस घटना में मनकेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका छोटा भाई साजन गंभीर रूप घायल हो गया।

घायल को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नवगछिया न्यायालय में एक मामले में पेशी के बाद दोनों भाई मोटरसाइकिल से वापस अपने घर लौट रहे थे तभी पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें जबरन रोक कर गोली मार दी।

इस बीच नवगछिया के पुलिस उपाधीक्षक मुकुल कुमार रंजन ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मृतक मनकेश्वर कुख्यात अपराधी था। मृतक के विरुद्ध अधिकांश मामले निकटवर्ती मधेपुरा जिले में दर्ज है। साथ ही मृतक का कई लोगों के साथ जमीन संबंधी विवाद भी चल रहा था। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।