Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
लालू यादव की जेल में तबीयत बिगड़ी, रिम्स में भर्ती - Sabguru News
होम Bihar लालू यादव की जेल में तबीयत बिगड़ी, रिम्स में भर्ती

लालू यादव की जेल में तबीयत बिगड़ी, रिम्स में भर्ती

0
लालू यादव की जेल में तबीयत बिगड़ी, रिम्स में भर्ती
RJD chief Lalu Prasad Yadav admitted to hospital after complaining of chest pain
RJD chief Lalu Prasad Yadav admitted to hospital after complaining of chest pain
RJD chief Lalu Prasad Yadav admitted to hospital after complaining of chest pain

रांची। अविभाजित बिहार के बहुचर्चित चारा घोटाला के दो मामलों में झारखंड में सजा काट रहे राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव को तबियत बिगड़ने के बाद आज राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइसेज में भर्ती कराया गया।

अस्पताल सूत्रों ने यहां बताया कि पिछले तीन दिनों से कब्ज की शिकायत के बाद यादव को जेल प्रशासन रिम्स में इलाज के लिए ले गया है। यादव को कार्डियोलॉजी विभाग के दूसरे तल्ले पर भर्ती कराया गया है। रिम्स में यादव के भर्ती होने के कारण वहां सुरक्षा के इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं।

यादव का स्वाथ्य खराब होने की सूचना मिलने के बाद उनके बड़े पुत्र और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव और राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह रांची पहुंच गए हैं।

गौरतलब है कि चारा घोटाले के मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद लालू यादव 23 दिसंबर 2017 से रांची के बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में बंद हैं।