Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस दुर्घटना में दो की मौत, 23 घायल - Sabguru News
होम India City News यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस दुर्घटना में दो की मौत, 23 घायल

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस दुर्घटना में दो की मौत, 23 घायल

0
यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस दुर्घटना में दो की मौत, 23 घायल

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर स्थित ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर इलाके में रोडवेज की एक बस यमुना एक्सप्रेस-वे से नीचे गिर गई जिसमें बस सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि 23 लोग घायल हो गए। घायलों में चार बच्चे भी शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक (देहात) सुनीति सिंह ने बताया कि कल देर रात औरैया डिपो की बस यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते नोएडा की तरफ आ रही थी। बस जैसे ही बलारपुर अंडरपास के नजदीक पहुंची तो अचानक बस हाईवे पर लगे डिवाइडर को तोड़ते हुए अंडरपास से नीचे गिर गई।

अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही सागर और रामकिशन की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि बस चलाते समय संभवत: बस चालक को नींद आने के कारण यह दुर्घटना हुई है।