Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बदली अजमेर की फिजां, भारतीय नववर्ष का जोरदार आगाज, देखें फोटो - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer बदली अजमेर की फिजां, भारतीय नववर्ष का जोरदार आगाज, देखें फोटो

बदली अजमेर की फिजां, भारतीय नववर्ष का जोरदार आगाज, देखें फोटो

0
बदली अजमेर की फिजां, भारतीय नववर्ष का जोरदार आगाज, देखें फोटो

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में रविवार को विक्रम संवत 2075 प्रतिपदा भारतीय नववर्ष के अवसर पर सुबह कई मंदिरों में वैदिक विधिविधान एवं मंत्रोच्चार के बीच नववर्ष का अभिनन्दन किया गया। अनेकानेक सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं ने विभिन्न आयोजन किए।

यूं तो रात 12 बजते ही सोशल नेटवर्किंग फेसबुेक, टिवटर आदि के जरिए लोग भारतीय नववर्ष के शुभकामना संदेश एक दूसरे को भेजने लगे थे। सुबह महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्ध्य देकर नए साल की शुरुआत की। विश्व हिन्दू परिषद के लेखराज सिंह राठौड ने बताया कि भारतीय नववर्ष के उपलक्ष्य में परिषद के कार्यकर्ताओं ने देव स्थाओं और मंदिरों पर नई ध्वजा चढाई।

जवाहर नगर स्थित श्रीराम नाम धन संग्रह बैंक में भारतीय नववर्ष और प्रतिपदा के अवसर पर विशेष पूजा तथा सुंदरकांड का पाठ किया गया। प्रभु राम के हस्तिलिखित 54 अरब नाम की प्रदक्षिणा कर देशभर में शांति और प्रगति की प्रार्थना की गई।

नवसंवत्सर समारोह समिति के तत्वाधान में संस्कार भारती अजयमेरू द्वारा संगीतमय नववर्ष के सूर्योदय का स्वागत व बैण्ड से आरती का आयोजन किया गया। शहर के प्रमुख चौराहों पर सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों द्वारा नागरिक अभिनन्दन व नवसम्वत्सर की शुभकामनाएं दी गई।

नवसंवतसर समारोह समिति के संयोजक निरंजन शर्मा ने बताया कि संस्कार भारती अजयमेरू द्वारा सुबह आनासागर चौपाटी स्थित मीरा बाई की छतरी पर नववर्ष के सूर्योदय का स्वागत किया गया। नववर्ष का स्वागत सूर्य की प्रथम रश्मि सुबह 6:15 बजे संस्कार भारती द्वारा अर्ध्य देकर तथा शास्त्रीय संगीत गायक रजनीश चारण द्वारा राग भैरव उच्चारित कर और मधुलिका द्वारा वीणा वादन प्रस्तुति से हुआ।

इस अवसर पर नवसंवत्सर केसरी का विमोचन प्रांत प्रचारक विजयानन्द, विभाग संघ चालक बसंत विजयवर्गीय और महानगर संघ चालक सुनील दत जैन के द्वारा किया गया और शहरवासियों को कार्ड, स्टीकर, बैनर, पत्रक, ध्वज पताकाएं वितरित की गई। शहर में सुबह 6 बजे से 10 बजे तक विभिन्न संगठनों द्वारा प्रमुख चौराहों को सजाया गया।

इस अवसर पर विभिन्न चौराहों पर नवसंवत्सर के अवसर पर शहनाई वादन, मंत्रोच्चारण, आरती, पूजनविधि, बैण्ड वादन द्वारा देशभक्ति गीत एवं भजनों की प्रस्तुति, शंखनाद, ओ३म् के उच्चारण के साथ शहर के नागरिकों को तिलक लगाकर अभिनन्दन व नव संवत्सर की शुभकामना दी गई। शहर के विभिन्न मंदिरों में विश्व हिन्दु परिषद द्वारा ध्वजा परिवर्तन भी किए गए।

भारतीय मजदूर संघ जिला अजमेर के सदस्यों ने प्रमुख चौराहों पर खडे होकर आने जाने लोगों को तिलक कर नव संवत्सर यानी नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की। भारत के सभी मजदूर खुशहाल बने, समृद्ध बनें, सशक्त बने ऐसी भावना व्यक्त की गईं। विक्रम संवत 2075 पर सभी के लिए शुभ हो मंगलमय हो राष्ट्र के लिए शुभ हो एवं कल्याणकारी हो ऐसी शुभकामनाएं देते होर्डिंग लगाए गए।

भामसं के प्रदेश उपाध्यक्ष भोलानाथ आचार्य, डिस्कॉम अध्यक्ष धर्म पारवानी, प्रदेश संगठन मंत्री मूल सिंह, जिला मंत्री विनीत कुमार जैन, जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह निहाल, प्रसारण के पूर्व अध्यक्ष गोपाल माथुर, नरेश जोशी, तरुण वर्मा, सीताराम जोशी आदि संगठन के कार्यकर्ताओं को नव वर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित की।