Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
इस दिन पैदा होने और इस राशि के लोग बनते हैं अरबपति - Sabguru News
होम Latest news इस दिन पैदा होने और इस राशि के लोग बनते हैं अरबपति

इस दिन पैदा होने और इस राशि के लोग बनते हैं अरबपति

0
इस दिन पैदा होने और इस राशि के लोग बनते हैं अरबपति
Born on this day and people of this horoscope become billionaire
Born on this day and people of this horoscope become billionaire
Born on this day and people of this horoscope become billionaire

सबगुरू न्यूज़ | अमीर बनने के लिए मेहनत और लग्न के अलावा किस्मत का साथ होना भी जरूरी है. मसलन राशि, पैदा होने वाले दिन से उनकी उपलब्धियों को जोड़ा जाता है। एक वेबसाइट ने फोर्ब्स की नई लिस्ट में कम उम्र के अरबपतियों और उनके पैदा होने वाले दिन के हिसाब से एक रिपोर्ट तैयार की है। रिपोर्ट में है कि किस दिन पैदा होने वाले सबसे कम उम्र में अमीर बन जाते हैं।

हर कोई अमीर बनना चाहता है। उसके लिए तमाम लक्ष्य निर्धारित करते हैं। साथ ही निवेश को लेकर भी काफी सतर्क रहते हैं। लेकिन, ऐसा कोई नहीं जो अमीर या करोड़पति नहीं बनना चाहता हो। हाल ही में फोर्ब्स मैंगजीन ने दुनिया के टॉप अमीरों की लिस्ट जारी की है।

लिस्ट में 21 साल से 99 साल तक के नाम हैं, जो अरबों की दौलत के मालिक हैं। अपनी मेहनत और लग्न के दम पर इन्होंने ये उपलब्धि हासिल की, लेकिन कुछ लोग इसके पीछे एक और बड़े फैक्टर (न्यूमरोलॉजी) को जोड़ते हैं। आइये जानते हैं कि कैसे न्यूमरोलॉजी अरबों की संपत्ति हासिल करने में मदद करती है।

सबसे कम उम्र की अरबपति नार्वे की अलेक्जेंड्रा एंडरसन हैं, जो महज 21 साल की उम्र में अरबपति बनी हैं, उनके पास 9750 करोड़ की संपत्ति है। वहीं, पेटीएम के फाउंडर 37 साल के विजय शेखर शर्मा भारत के सबसे कम उम्र के अरबपति हैं।

पैट्रिक कोलिसन, लुकास वाल्टन, आचार्य बालकृष्‍ण और कलानिधि मारन जैसे अरबपतियों का जन्म शुक्रवार को हुआ था। दूसरे नंबर पर रविवार का दिन आता है। इस दिन विजय शेखर शर्मा, कैथरीना एंडरसन जैसे नाम शामिल हैं।

शुक्रवार: 25 फीसदी
रविवार: 20 फीसदी
सोमवार: 17.5 फीसदी
बुधवार: 15 फीसदी
मंगलवार: 12.5 फीसदी
गुरूवार: 10 फीसदी
शनिवार: टॉप 40 में कोई नहीं

कुंभ राशि वाले ज्यादा अरबपति है। राशियों के आधार पर दुनियाभर के टॉप 100 अमीरों में सबसे ज्यादा कुंभ राशि वाले लोग शामिल हैं। टॉप 10 अमीरों की लिस्ट में कुंभ राशि के लोगों की संख्‍या करीब 13 फीसदी है।

कुंभ 12.5 फीसदी
वृषभ 10.3 फीसदी
मकर: 10 फीसदी
सिंह: 9.8 फीसदी
वृश्चिक: 9.2 फीसदी
धनु: 8.6 फीसदी
मिथुन: 7.8 फीसदी
मीन: 6.9 फीसदी
कन्या: 6.7 फीसदी
मेष: 6.2 फीसदी
तुला: 6.1 फीसदी
कर्क: 5.9 फीसदी

नोट: फोर्ब्स ने यह सर्वे 1996 से साल 2015 तक हर साल टॉप 100 अमीरों की लिस्ट के आधार पर किया था। हर साल टॉप 100 अमीरों की राशि के आधार पर 19 सालों का यह औसत है।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो