Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Bihar: young man shot dead || युवक की गोली मारकर हत्या
होम Bihar बिहार: युवक की गोली मारकर हत्या

बिहार: युवक की गोली मारकर हत्या

0
बिहार: युवक की गोली मारकर हत्या
Bihar young man shot dead
Bihar young man shot dead
Bihar young man shot dead

SABGURU NEWS | बेगूसराय बिहार में बेगूसराय जिले के तेयाय आउट पोस्ट क्षेत्र में काजीरसलपुर मोड़ के पास सशस्त्र अपराधियों ने एक युवक की गोली मार कर हत्या दी है।पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि तेघरा-अतरूआ मार्ग पर काजीरसलपुर मोड़ के समीप मंगलवार की रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।

मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत युवक की पहचान राजकुमार चौधरी के रूप में की गयी है।

इस सिलसिले में संबंधित थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।