Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मध्यप्रदेश: रेड लाइट एरिया में रेड, एक दर्जन से अधिक युवतियां पकडाई
होम Breaking मध्यप्रदेश: रेड लाइट एरिया में रेड, एक दर्जन से अधिक युवतियां पकडाई

मध्यप्रदेश: रेड लाइट एरिया में रेड, एक दर्जन से अधिक युवतियां पकडाई

0
मध्यप्रदेश: रेड लाइट एरिया में रेड, एक दर्जन से अधिक युवतियां पकडाई
MP Red in the Red Light area, more than 12 women get cracked
MP Red in the Red Light area, more than 12 women get cracked
MP Red in the Red Light area, more than 12 women get cracked

पन्ना. मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के देवेन्द्रनगर थाना क्षेत्र के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड में एक दर्जन से अधिक युवतियां पकडी गयीं हैं।पुलिस सूत्रों के अनुसार कल रात बदनाम बस्ती रेड लाइट एरिया में पुलिस की दबिश में ये युवतियां पकडी गयीं हैं।

पकडी गयी लड़कियों को हिरासत में लेकर पूंछताछ की जा रही है। उनके परिवारजनों को उनके आवश्यक दस्तावेजों के साथ देवेन्द्रनगर थाना बुलाया गया है। इस बदनाम बस्ती से पुलिस ने लड़कियों के साथ आधा दर्जन से भी अधिक युवकों को भी पकड़ा है। पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार युवतियों व युवकों के नामों का खुलासा नही किया है।

अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) परमलाल मेहरा ने बताया कि देवेंन्द्रनगर की इस बदनाम बस्ती में देह व्यापार कराए जाने की पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी। इसके चलते पन्ना पुलिस ने महिला पुलिस बल के साथ यह छापामार कार्रवाई की गयी है। पकड़े गए लोगों से पूंछताछ चल रही है।