Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
16-year-old Vivaan Kapoor won bronze in trap || विवान कपूर ट्रैप में जीता कांस्य
होम Breaking 16 साल के विवान कपूर ने ट्रैप में जीता कांस्य

16 साल के विवान कपूर ने ट्रैप में जीता कांस्य

0
16 साल के विवान कपूर ने ट्रैप में जीता कांस्य
16 year old Vivaan Kapoor won bronze in trap
16 year old Vivaan Kapoor won bronze in trap
16 year old Vivaan Kapoor won bronze in trap

सिडनी भारत के 16 साल के विवान कपूर ने यहां चल रहे आईएसएसएफ जूनियर निशानेबाजी विश्वकप में शुक्रवार को कांस्य के रूप में अपना पहला विश्व पदक जीत लिया।

युवा निशानेबाज़ ने छह खिलाड़ियों के फाइनल में 30 शॉट्स लगाये। वह 45 शॉट के फाइनल में 40 शॉट के बाद ही पोडियम फिनिश की तरफ आ गये थे। विवान ने इसी दिन टीम स्पर्धा में भी अपने नाम दूसरा कांस्य पदक किया। विवान, लक्ष्य श्योरण और अली अमान इलाही की तिकड़ी ने भारत को टीम स्पर्धा में कांस्य पदक दिलाया।

इटली के जूनियर विश्व चैंपियन रजत पदक विजेता और कई जूनियर विश्वकप में पदक जीत चुके मातियो मारोनगियू ने व्यक्तिगत स्पर्धा का स्वर्ण अपने नाम किया और फाइनल शूटऑफ में चीन के यिलियू ओयांग को एक शॉट से हराया जिन्होंने रजत जीता।