Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी निलम्बित
होम Headlines उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी निलम्बित

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी निलम्बित

0
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी निलम्बित
Uttar Pradesh Food security officer suspended in Saharanpur
Uttar Pradesh Food security officer suspended in Saharanpur
Uttar Pradesh Food security officer suspended in Saharanpur

सहारनपुर. उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील शर्मा को भ्रष्टाचार के आरोप में निलम्बित किया गया है।

जिलाधिकारी प्रमोद कुमार पाण्डेय ने आज यहां बताया कि नगर के एक सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद अग्रवाल ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील शर्मा की शिकायत करते हुए कहा था कि वे खाद्य पदार्थों के सैंपल नहीं भरते हैं और नकली दूध, दही, घी बेचने वालों को संरक्षण देते हैं।

उन्होंने बताया कि प्राप्त शिकायतों की जांच सिटी मजिस्ट्रेट राजेश सिंह से करायी गयी। जांच में सभी शिकायतें सही पाये जाने पर शासन ने सुरक्षा अधिकारी श्री शर्मा को निलम्बित करते हुए मुख्यालय लखनऊ से सम्बद्ध कर दिया है।