Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मध्य प्रदेश का इनामी अपराधी रविंदर यादव सैफई में गिरफ्तार
होम Headlines मध्य प्रदेश का इनामी अपराधी रविंदर यादव सैफई में गिरफ्तार

मध्य प्रदेश का इनामी अपराधी रविंदर यादव सैफई में गिरफ्तार

0
मध्य प्रदेश का इनामी अपराधी रविंदर यादव सैफई में गिरफ्तार
Madhya Pradesh prize rider Ravinder Yadav arrested in Saifai
Madhya Pradesh prize rider Ravinder Yadav arrested in Saifai
Madhya Pradesh prize rider Ravinder Yadav arrested in Saifai

इटावा. मध्य प्रदेश में ग्वालियर के गोला का मंदिर थाने की हवालात से फरार हुए एक बदमाश को आज पुलिस ने सैफई में धर दबोचा।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सैफई पुलिस ने बिजली घर के पास से पांच हजार रूपये के इनामी अपराधी रविंदर यादव को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस बरामद किए है।

गिरफ्तार अपराधी उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के अजीतमल इलाके के सुरेंद्रा गांव का रहना वाला है। वह 15 मार्च को मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के गोला का मंदिर थाने से रिमांड के दरम्यान फरार हुआ था। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ 12 से अधिक आपराधिक मामले उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के विभिन्न थानों में दर्ज हैं।