Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
महोबा में तमंचे के बल पर 14 साल की लडकी के साथ रेप
होम Headlines महोबा में तमंचे के बल पर 14 साल की लडकी के साथ रेप

महोबा में तमंचे के बल पर 14 साल की लडकी के साथ रेप

0
महोबा में तमंचे के बल पर 14 साल की लडकी के साथ रेप
14 year old girl raped at gun-point in Mahoba
14 year old girl raped at gun-point in Mahoba
14 year old girl raped at gun-point in Mahoba

महोबा। उत्तर प्रदेश में महोबा के खरेला क्षेत्र में एक युवक ने तमंचे के बल पर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस अधीक्षक एन कोलांची ने सोमवार को बताया कि बसोठ गांव निवासी लेखराज एवं उसकी पत्नी रविवार को खेत पर काम करने गए थे। इस बीच उसकी 14 वर्षीय पुत्री को घर मे अकेली देख गांव का ही एक युवक सचिन तमंचा लेकर घर मे घुस गया और किशोरी के साथ बलात्कार किया। मामले की शिकायत पुलिस में किए जाने पर किशोरी को परिवार समेत जान से मार देने की धमकी देते हुए आरोपी भाग गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शाम को घर वापस लौटे मां-बाप को पीड़ित किशोरी ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने इस मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी सचिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया और मामले की जांच की जा रही है।